Add To collaction

सफलता की दिशा(स्वैच्छिक)-31-Dec-2023

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक: 31/12/2023
सफलता की दिशा

दिशाएं ढूंढ लो ऐसी जो किसी के काम आएं 
तेरे साथ साथ दूसरों का भी मार्गदर्शन बन जाएं।
कर प्रयास होगा सफल एक दिन तू ज़रूर,
कर कोशिश ऐसी कि मंज़िल स्वत: ही तेरे पास आ जाए
दिशाएं ढूंढ लो ऐसी जो किसी के काम आएं।

कल होंगी यहीं सफलताएं किसी और की दिशाएं ,
जो तूने पाई परिश्रम से किसी और की होगी भलाई।
कर कुछ ऐसा कि जहां में रौशनी हो जाए।
दिशाएं ढूंढ लो ऐसी जो किसी के काम आएं।

सफलता की दिशाएं ऐसे ही नहीं मिल जाती हैं, 
करनी पड़ती कोशिशें तब ये हाथ लग पाती हैं।
उतार चढ़ाव और कठिनाईयां कहां नहीं है मित्रों ?
कर लिया उसने पार पर्वत जिसने परिश्रम से सफलता पाई।
दिशाएं ढूंढ लो ऐसी जो किसी के काम आएं।

शाहाना परवीन "शान"...✍️
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)

   15
6 Comments

Sushi saxena

08-Jan-2024 03:02 PM

Nyc

Reply

Rupesh Kumar

07-Jan-2024 09:35 PM

Nice

Reply

नंदिता राय

06-Jan-2024 11:51 AM

Nice one

Reply